
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान
अम्बिकापुर
राज्य शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा बंधन समाप्त करने के फलस्वरूप श्रीमती जगीता बाई को अनुकम्पा नियुक्ति मिली।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने श्रीमती जगीता बाई को भू-अभिलेख शाखा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया है।
श्रीमती जगीता बाई निवासी ग्राम घुमका, तहसील सांकरा, जिला बालोद के पति स्वर्गीय सुरेश कुमार ठाकुर का देहांत सेवाकाल के दौरान हो गया था। श्रीमती जगीता बाई ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।
अनुकम्पा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा बंधन की छूट से उन्हें जल्द नियुक्ति मिल गई। अनुकम्पा नियुक्त आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर पदस्थापना स्थल में उपस्थिति देनी होगी।
पदभार ग्रहण करने के 15 दिवस के भीतर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।



