
CG आजतक न्यूज़
प्रतिनिधि गणेशपुर रामानुजनगर
श्रीमती फूलकुमारी सिंह

पंचायत सचिवों का है एहि पुकार,,
शासकीय करण हो 2023 के एहि पार,,
जिसने पंचायत सचिवों मांग अधिकार नकारा है,,
वो दुबारा पंचायत विधायक मंत्री कभी नहीं बना है,,
*पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर 16 मार्च 2023 से काम बंद कलम बंद हड़ताल पर है, जिसके कारण शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण/उठाव,जन्म मृत्यु, विवाह पंजीकरण, राशनकार्ड, पेंशन भुगतान एवं पात्रता चयन (योजना),आवास योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री मंत्री भूमि हीन कृषि मजदूर योजना, आयुष मान कार्ड,फौती नामांतरण बंटवारा,विकलांग मतदाता, स्कूली बच्चों का जाती निवास, गावों में विगड़े हेंड पम्पों का सुधार, मवेशियों के पानी पिने हेतु कच्चा बांध स्टाप डेम बधाई कार्य, हाट बज़ार में पानी प्याऊ की व्यवस्था,बज़ार नीलामी,कर वसूली,कार्य का मजदूरी भुगतान मोबाइल टावर टैक्स वसूली, विहान योजना से संचालित कार्य एवं 01 अप्रैल 2023 से शुरू होने वाले आर्थिक जनगणना सर्वे सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं ठप्प है,जिससे आम नागरिकों भारी परेशानियां हो रही है,*वो दुबारा पंचायत विधायक मंत्री कभी नहीं बना है,



