
CG आजतक न्यूज़
प्रतिनिधि गणेशपुर श्रीनगर
श्रीमती फूल कुमारी सिंह
प्रदेशभर के पंचायत सचिव अपनी 1 सूत्रीय शासकीयकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैँ,
नवरात्रि वह हनुमान जन्मोत्सव पर पंचायत सचिवों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किए।
विरोध की कड़ी को आगे बड़ाते हुए पंचायत मंत्रालय के आदेश को आग लगाकर हुंकार भी भरा गया था
ग्राम पंचायत सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी राजवाड़े ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल अंतर्गत .
ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से पंचायत अंतर्गत होने वाले सभी प्रकार के कार्य बंद हो गए है।
इसमें गोबर खरीदी कार्य, जन्म मृत्यु पंजीयन, पेंशन भुगतान, राशन कार्ड, निर्माण कार्य एवं अनेक हितग्राही मूलक कार्य बंद हो गए है।
पंचायत सचिवों का कहना है कि दो साल की परीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण करने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार वादा कर भूल गई है।
अन्य कर्मचारियों को जो लाभ मिल रहे हैं पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति, ग्रेच्युटी वह सब उन्हें भी मिलना चाहिए। इसे लेकर कई बार ज्ञापन दिया।
वार्ता हुई, लेकिन आश्वासन से आगे बात नहीं बढ़ी। प्रदेश में 27 सालों से 10000 से भी अधिक पंचायत सचिव अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ग्रामीण अंचल में शासन के समस्त योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचे इसके लिए जिम्मेदारी पूरी कर हे हैं।
परन्तु सचिव सरकार के सोतेला व्यवहार के कारण आज व्यापक हड़ताल करने मजबूर हैँ l
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]




