
CG आजतक न्यूज़
प्रतिनिधि प्रेमनगर
बुधमान सिंह मराबी

प्रेमनगर जनपद के ग्राम पंचायत वृन्दावन मे एक दशक पूर्व देश के आदर्श प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई जी के नामकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के गांव गांव मे अटल चौक का निर्माण कराया था किन्तु निर्माण एजेंसी के द्वारा घटिया स्तर व गुणवत्ता विहीन कार्य कराने के कारण बहुत्यात पंचायतों मे अटल चौक खराब हो गए जिन्हे पुनः निर्माण कराने पंचायत के प्रतिनिधियों की रूचि नहीं होने के कारण आज अटल चौक अपनी आंसू बहा रहा, है, विदित हो की अटल चौक क्षति ग्रस्त होने के कारण अब ग्रामीणों को छोटे छोटे मोमबत्ती कार्यकर्म तक नहीं कर पा रहें हैं वहीं अटल चौक के बनते ही ग्रामीण काफी हर्षउलास मे थे किन्तु अटल चौक खराब की जानकारी सरपंच सचिव को होने के बाद निर्माण नहीं कराना यह अटल चौक की उपेक्षा उजागर हो रहा हैं, वहीं ग्रामीणों द्वारा अटलचौक को निर्माण कराने की मांग किया हैं ll



