पुरानी पेंशन योजना एवं एनपीएस चयन हेतु अंतिम तिथि 8 मई तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अम्बिकापुर सरगुजा 

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवकों से पुरानी पेंशन योजना अथवा एन.पी.एस. के विकल्प चयन उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिन्होंने विकल्प नहीं चुना है, ऐसे शासकीय सेवकों के लिए राज्य शासन द्वारा पुरानी पेंशन योजना एवं एन.पी.एस. चयन हेतु अंतिम तिथि 8 मई तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि संबंधित समस्त आहरण-संवितरण अधिकारी अपने अधीनस्थ ऐसे शासकीय सेवक जिनके द्वारा पुरानी पेंशन योजना अथवा एन.पी.एस. चयन का विकल्प प्रस्तुत नहीं किया गया है,

उन्हें निर्धारित तिथि 8 मई तक विकल्प भरने हेतु निर्देशित कर पुरानी पेंशन योजना

/ एन.पी.एस. चयन का विकल्प भरना सुनिश्चित करेंगे।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan