
अम्बिकापुर सरगुजा
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि
सरगुजा जिले में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं की निर्धारित पात्रता अनुसार सीधी भर्ती विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की विरूद्ध की जा रही है।
अभ्यर्थी सहायक आयुक्त कार्यालय कंपोजिट बिल्डिंग में 12 मई 2023 को शाम 5ः30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
सहायक शिक्षक ई संवर्ग में 43 तथा सहायक शिक्षक टी संवर्ग में 60 रिक्त पदों में भर्ती होगी, भर्ती रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।
उक्त भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आवेदन के साथ निवास प्रमाण पत्र एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवाय है।
पहाड़ी कोरवा के संबंध में स्थायी जाति प्रमाण पत्र पहाड़ी कोरवा का न होने पर पहाड़ी कोरवा विकास अभिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।



