खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल हेतु खिलाड़ियों के चयन का ट्रायल प्रारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अम्बिकापुर सरगुजा 

खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल हेतु खिलाड़ियों के चयन का ट्रायल बुधवार से प्रारंभ हुआ है।

उक्त चयन ट्रायल 4 मई 2023 को पी.जी. कॉलेज के हॉकी मैदान में प्रातः 7ः00 बजे से प्रारंभ हुआ है।

यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा।

खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया है कि बुधवार को अण्डर 16 वर्ष (30 अप्रैल 2007 से 30 अप्रैल 2008 के मध्य) का चयन ट्रायल किया गया इनका फाइनल चयन 6 मई 2023 को है।

यदि कोई खिलाड़ी किसी कारण से ट्रायल (अण्डर-16) में सम्मिलित नहीं हो पाये हैं वे 05 एवं 06 मई 2023 को भी ट्रायल दे सकते हैं।

5 मई 2023 अण्डर 14 वर्ष (30 अप्रैल 2009 से 30 अप्रैल 2010 के मध्य) का चयन ट्रायल की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को पी.जी. कॉलेज के हॉकी मैदान में निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था लघु केन्द्र द्वारा प्रदान की जायेगी एवं चयनित होने वाले खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं गणवेश (स्पोर्ट्स किट) उपलब्ध कराया जायेगा।

खिलाड़ियों को समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में सहभाग कराया जायेगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan