विधानसभा चुनाव से पहले बड़े दलों द्वारा दीवाल लेखन शुरू कराया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

 ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

आशिक खान

छत्तीसगढ़ मे विधान सभा का चुनाव को मात्र छः महीने ही बचे हैँ, ऐसे मे बड़े दलों के नेताओ द्वारा मतदाताओ को रिझाने व पक्ष मे करने के उद्देश्य को लेकर विभिन्न तरह के कार्यकर्म आयोजित किये जा रहे हैँ,

एक तरफ केंद्र सरकार के एक मंत्री के द्वारा गांव गांव मे दीवाल पेंटिंग से पार्टी का प्रचार प्रसार कराया जा रहा वहीं दो दिन पहले एक बड़े समूह को बकरा भोज व मुर्गा भोज कराकर कार्यकर्ताओ को एक जुट करने का प्रयास किया जा रहा है,

वहीं विधानसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए कांग्रेस के एक नेता ने दीवाल लेखन कराना शुरू किया है बताया जा रहा है की प्रेमनगर विधानसभा की सीट समान्य होने के बाद भी इस सीट से समान्य और काबिल को टिकट नहीं मिलने से मायूस क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के द्वारा अपने हितैसी ईमानदार जुझारु व्यक्तित्व के धनी विमलेश दत्त तिवारी को अपने मुखिया के रूप मे

प्रद्रार्षित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन्दा बाद के नारे के साथ वाल पेंटिंग मे विमलेश दत्त तिवारी जिंदाबाद लिखवाकर प्रेमनगर व रामानुजनगर के सम्पूर्ण पंचायतों मे दीवाल लेकन किया जा रहा हैँ, वहीं सूरजपुर विकासखंड  के सभी गांव मे  दीवाल  लेखन  का कार्य कराया  जा रहा है

चुनाव के छ महीने पहले की तैयारी से ग्रामीणों मे चुनाव के प्रति काफी उत्साह देखा रहा रहा है, वहीं समान्य सीट पर समान्य वर्ग को टिकिट नहीं दिए जाने से एक बहुत बड़ा समूह मायूस होता जा रहा है, जिससे नए मतदाताओ और पुराने दोनों ही तरह के लोग काफी चिंतित नजर आ रहे, गौरतलब हैँ की प्रेमनगर विधानसभा की सीट से समान्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाये जाने के आस मे मतदातागण बेसब्री से इंतजार  कर रहे, लेकिन प्रेमनगर को राजनीती का गढ़ कहा जा है परन्तु भाजपा  और कांग्रेस से पार्टी टिकिट किसे देती हैँ यह सभी  जानना चाहते  हैँ,की टिकिट आदिवासीयों को ही देगी या इस बार  समीकरण को देखते  हुए  समान्य व्यक्ति को मैदान  मे उतारेगी  अब यह देखना  दिलचस्प होगा की प्रेमनगर से दो बड़े दल किस तरह का निर्णय लेकर प्रत्यासी को टिकिट देंगे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan