स्वामी आत्मानंद विद्यालय खड़ंगावा व बचरापोंडी मे शिक्षकीय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वामी आत्मानंद स्कूल खड़गवां और पोड़ी-बचरा में शिक्षकीय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई

 

  मनेंद्रगढ़  ब्रेकिंग 

ज़िला शिक्षा अधिकारी  अजय कुमार मिश्रा ने बताया है कि विकासखंड खड़गंवा के अन्तर्गत आने वाले स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खडगवां एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पोड़ी बचरा में रिक्त शिक्षकीय संवर्ग के पदो पर अस्थाई रूप से कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति की जाएगी।

नियुक्ति के लिए योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वप्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 18 मई सायं 5:30 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर (छ.ग.) पिन 497442 के पते पर अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किये जाएंगे।

शैक्षणिक अहर्ता, चयन प्रक्रिया विज्ञापन की शर्तें आवेदन पत्र का प्रारूप व रिक्त पद संबंधी जानकारी कोरिया जिले के वेबसाइट korea.gov.in पर देखा जा सकता है।

इसके साथ ही कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खडगवां एवं आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पोड़ी बचरा विकासखण्ड खडगवां के सूचना पटल में भी अवलोकन किया जा सकता है।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई