सरगुजा पुलिस एक्शन मे चौबीस घंटे से पहले आरोपियों को किया गिरिफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

चोरी के दों मामलों का महज 24 घंटों से कम अवधि में किया खुलासा सरगुजा पुलिस ने,

दों आरोपीतो के साथ एक नाबालिग से एक रूपय नगद, दों नग चोरी हुए गैस सिलेंडर बरामद कर गिरफ्तार

, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में बाल संरक्षण गृह

 

 

गांधीनगर पुलिस टीम ने हासिल किया सफलता,

पुलिस अधीक्षक सरगुजा आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता के नेतृत्व में एक्टिव मोड में डटी पुलिस टीम 

 

 

अम्बिकापुर

शहर में बढ़ते अपराध व अपराधीक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए सक्रियता व मौजूदगी दर्ज कराया है।

जिसमें सरगुजा पुलिस टीम द्वारा चोरी के दों मामलों पर त्वरित कार्यवाही कर महज 24 घंटे से भी कम अवधि में चोरी हुए दों नग गैस सिलेंडर व एक हजार रूपए नगद बरामद कर मामले में संलिप्त दो आरोपीतो व एक नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

उक्ताशय पर प्राप्त जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस रेंज आईजी आईपीएस रामगोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक सरगुजा आईपीएस श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में गांधीनगर पुलिस थाने की टीम एएसपी सरगुजा विवेक शुक्ला, सीएसपी अम्बिकापुर आईपीएस स्मृतिक राजनाला के निगरानी व आवश्यक मार्गदर्शन में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा मामले की सूचना दर्ज करते ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर आरोपियों का पता तलाशी आरंभ कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

 

 

यह रही गतिविधियां

 

अम्बिकापुर शहर के सुभाषनगर निवासी सूरज कुमार चौधरी ने गांधीनगर पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते 10 मई की रात्रि में

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किराए रूम का ताला तोड़कर नगद 21000 रुपये और एक नग गैस सिलेंडर चोरी कर लापता हैं,

वहीं दूसरा मामला सुभाषनगर के पुरषोत्तम नेताम ने किराया रूम में रखें एक नग गैस सिलेंडर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर चोरी की वारदात होने की सूचना व शिकायत दर्ज करवाई गई।

उक्त जानकारी सें गांधीनगर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देश का परिपालन सुनिश्चित करने की कड़ी में पुलिस थाने में धारा 454, 380, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर मामलों की जांच शुरू कर घटनास्थल के आस पास की सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर संदिग्धो की जल्द गिरफ्तारी करने की कड़ी में साई मंदिर रोड के मोहित भारद्वाज व एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ किया

 दोनों किराये के रूम का ताला तोड़ नगद 21000 रुपये एवं 02 नग गैस सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया । इनकी निशानदेही पर आरोपीत मोहित भारद्वाज से नगद 1000 रुपये व गैस सिलेंडर जप्त किया है।

मामले में अपराध सबूत प्राप्त होने पर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वहीं मामले में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा दिया हैं।

 

 

इनकी रही सक्रिय भूमिका.

 

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, स उ नि अनिल सिंह प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविन्द्र सिंह, अजय तिवारी, श्याम लाल, घनश्याम देवांगन, दिलबोधन राम शामिल रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई