
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय पहुँची छोटा बाज़ार और गुदरीपारा के एसएलआरएम सेंटर
उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए दिये आवश्यक निर्देश
मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में ज़िले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित किए जा रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सतत् मानिटरिंग भी किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में रविवार को निगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेय के द्वारा नगर निगम चिरमिरी के विभिन्न एसएलआरएम सेंटर और गोठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुश्री पांडेय छोटा बाजार और गुदरी पारा के एसएलआरएम सेंटर पहुँची। उन्होंने स्वच्छता दीदियों से सेंटर में उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सेंटर में चल रहे कचरा कलेक्शन और रिसाइकल प्रोसेस के संबंध में दीदियों से विस्तार से चर्चा की। छोटापारा के गोठान में उन्होंने गोबर से वर्मी खाद निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने गोबर ख़रीदी, वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण और उसके बिक्री के लिये भी आवश्यक निर्देश दिये।







