कोटा डोल मे जिला स्तरीय शिविर सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 56 और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने 4 आवेदन हुए प्राप्त

 

कोटाडोल में जिलास्तरीय शिविर संपन्न

 

      मनेंद्रगढ़ /

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले में दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।

 

       समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्रीमती अंजना बैंक ने बताया कि सोमवार को कोटाडोल पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया था।

शिविर में कुल 56 दिव्यांगजनों के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था जिसमें से 33 आवेदन पात्र पाए गये। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, यूडीआईडी प्रमाण पत्र बनाने के साथ नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।

इसी तरह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 4 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ। सभी आवेदन पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। अगला शिविर गुरुवार 25 मई को सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

आगामी शिविर की अधिक जानकारी समाज कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई