सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की अस्थायी संविदा पदस्थापना हेतु काउंसलिंग 29 मई को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों की जिलेवार सूची प्रदान करते हुए अस्थाई संविदा पदस्थापना जिला स्तर पर किए जाने हेतु राज्य कार्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है।

उक्त संबंध में जिले द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से प्राप्त प्राथमिकता से भरे जाने वाले रिक्त पदस्थापना स्थल अनुसार काउंसलिंग आयोजित कर प्राप्त सूची के वरियताक्रमानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की अस्थायी संविदा पदस्थापना की प्रक्रिया किया जाना है। काउंसलिंग 29 मई को प्रातः 10ः30 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में होगी।

अधिक जानकारी के लिए जिले के शासकीय वेबसाइट www.surguja.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई