दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने 641 और मतदाता जागरूकता अभियान में 454 भावी मतदाता हुए शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग 

 कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में दिव्यांजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये खण्डस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के माध्यम से भावी दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक भी किया गया।

 

समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उप संचालक श्रीमती अंजना बैक ने बताया कि 22 अप्रैल से 1 जून तक जिले में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित हुए। शिविर में कुल 641 दिव्यांजनों के द्वारा दिव्यांगता के नवीन प्रमाण पत्र और नवीनीकरण लिए आवेदन किया गया। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण, यूडीआईडी प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र बनाने के साथ नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्धारित स्वास्थ्य जाँच की। इसी तरह से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कुल 42 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें 17+ के 454 भावी दिव्यांग मतदाता शामिल हुए। मतदाताओं के लिए सेल्फ़ी ज़ोन भी बनाया गया था जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग हितग्राहियों ने फोटो भी खिंचाया।

 

 कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना, विशेषज्ञ डॉक्टर तथा उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan