
अम्बिकापुर सरगुजा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि सरगुजा जिले के जिला निर्वाचन कार्यालय में संविदा एकमुश्त वेतन पर सहायक ग्रेड-03 के 5 पद, कलेक्टर दर में भृत्य के 2 पद तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के लिए कलेक्टर दर पर भृत्य के लिए 3 पद पर नियुक्ति की जानी है।
यह नियुक्ति 30 नवंबर 2023 तक की अवधि के लिए की जानी है।
इच्छुक आवेदकों से 10 मई 2023 तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कंपोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 37 जिला कार्यालय अम्बिकापुर में आवेदन आमंत्रित की गई है।
आवेदन नमूना, पद, आरक्षण सहित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.surguja.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।
Author: Aashiq khan
Post Views: 118





