
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित शासकीय संचालित विद्यालय मे वृक्षा रोपण सम्पन्न
आत्मानंद विद्यालय रामानुजनगर में वृक्षारोपण संपन्न
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में फलदार पौधों का रोपण किया गया.
एवं वृक्ष लगाने और वृक्ष की रक्षा करने का शपथ लिया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य मोहम्मद इस्माइल खान जनपद अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह ने फलदार पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नंदजी पांडे ,तहसीलदार उमेश कुशवाहा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय, कृषि विस्तार अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता, विकास खंड शिक्षाअधिकारी पंडित भारद्वाज ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू तथा व्यायाम शिक्षक मनमोहन प्रसादने भी एक-एक फलदार पौधे लगाए।
कार्यक्रम के अंत में एसडीएम पांडे जी ने वृक्ष और पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को शपथ दिलवाया की वृक्षारोपण की व्यवस्था और कार्यक्रम का ऑर्गेनाइज वन परीक्षेत्र अधिकारी रामचंद्र प्रजापति और उनके विभागीय कर्मचारी राहुल साहू कृपा शंकर पांडे ने किया।
वन परीक्षेत्र अधिकारी ने रोपे गए फलदार पौधों को लगातार पानी देने के लिए अपने विभाग को निर्देश दिया। इस अवसर पर श्री राकेश शर्मा, संदीप जायसवाल, धर्म सिंह मराबी, रामलल्लु दुबे, बंशीलाल सही, मोहम्मद शमीम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।





