नारी शक्ति सशक्तिकरण और उनकी वित्तीय सुरक्षा मजबूत करने भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति सशक्तिकरण हेतु एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से संपूर्ण देश के समस्त 1 लाख 59 करोड़ डाकघरों के माध्यम से देश की नारी शक्ति को उपलब्ध कराई गई है। यह एक वन टाईम सेविंग स्कीम है। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना के अंतर्गत कोई भी भारतीय बालिका/महिला डाकघर में अपना खाता 31 मार्च 2025 तक खोल सकती हैं। इस योजना में न्यूनतम 1000 रुपये एवं 100 के गुणांक में जमा किया जा सकता है।

इस योजना में जमा करने हेतु अधिकतम राशि 2 लाख समस्त खातों को मिलाकर है। इस योजना में खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है

 एक खाता खोलने के तीन माह पश्चात ही दूसरा खाता खोला जा सकता है। इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज देय है जिसकी वर्तमान दर 7.5 प्रतिशत है।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan