कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सरगुजा के नाम एक और उपलब्धि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट के लिए चयनित

 

अम्बिकापुर ब्यूरो 

सरगुजा जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। भारत सरकार द्वारा भूमि अभिलेखों की गुणवत्ता में सुधार लाने और उन्हें अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से पूरे देश में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जिसमें सरगुजा जिले ने भूमि अभिलेखों को 100 प्रतिशत कम्पयूटरीकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है।

 

जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के नाम एक और उपलब्धि हासिल हुई है।

इससे पहले जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन और आजीविका संवर्धन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हो चुका है।

अब एक बार फिर सरगुजा को भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से बेमेतरा जिले का भी चयन किया गया है।

कलेक्टर श्री कुन्दन ने बताया कि डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत छ प्रकार की मानदंड निर्धारित किए गए थे।

जिसमें भूमि अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण, भूकर मानचित्र, एफएमबी का डिजिटीकरण, भूमि अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण को भूकर मानचित्रों से जोड़ना, पंजीकरण का कम्प्यूटरीकरण, भूमि रिकॉर्ड (राजस्व कार्यालय) के साथ पंजीकरण का एकीकरण और मॉर्डन रिकॉर्ड रूम लक्ष्य पूरा करने पर भारत सरकार द्वारा सरगुजा को पुरस्कृत किया जाएगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan