
अंबिकापुर, ब्यूरो
दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अम्बिकापुर के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर ने बताया है कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दैनिक बाजार अंबिकापुर स्थित दुकानों के आबंटन की कार्यवाही 21 जून 2023 को की जाएगी।
कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लाटरी पद्धति से उक्त आबंटन किया जाएगा।
आबंटन की कार्यवाही अपरान्ह समय 03ः00 बजे माता राजमोहनी देवी भवन के सामने किया जाना है।
उन्होंने सर्व संबंधितों को उक्त समय में माता राजमोहनी देवी भवन पी.जी. कॉलेज के सामने उपस्थित होने का आग्रह किया है।
पात्र हितग्राही के अनुपस्थिति होने की स्थिति में कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगी।
Author: Aashiq khan
Post Views: 206




