
अम्बिकापुर, ब्यूरो
सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने शुक्रवार को नव निर्माणाधीन आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। नवीन आयुक्त कार्यालय सरगवां में निर्माण किया जा रहा है।
संभागायुक्त श्रीमती शिखा ने निर्माणाधीन आयुक्त कार्यालय का सघन निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की जांच की।
उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं पूरा भवन घूमकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
उन्होंने कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अब तक हुए कार्य और शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के ड्राइंग का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर राम और श्री नीलम टोप्पो सहित संबंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Aashiq khan
Post Views: 145




