आने वाले समय में प्रत्येक ग्रामीण ले सकेंगे अमृत सरोवर का लाभ – संयुक्त सचिव मनेंद्रगढ़ / पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के दल ने एमसीबी जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का आंकलन किया। योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों के दल ने सन्तोष व्यक्त किया और मैदानी अमले का उत्साह बढाते हुए और बेहतर करने के निर्देश दिए। विदित हो कि मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के दो अधिकारियों का दल भी जिले के भ्रमण में आया हुआ है। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद अधिकारी विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने के लिए औचक निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान केंद्रीय मंत्रालय में पदस्थ संयुक्त सचिव श्री अमित शुक्ला और उप सचिव श्री संजय कुमार ने मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ महात्मा गांधी नरेगा से बन रहे मिशन अमृत सरोवर के कार्य का निरीक्षण किया। आवास हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्होंने योजना के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बंजी में मिशन अमृत सरोवर के तहत निर्मित होने वाले तालाब का अवलोकन किया। यंहा मौके पर उपस्थित सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा आरिफ रजा ने उन्हें तालाब की लागत राशि एवं अन्य बिन्दुओ पर जानकारी प्रदान की। अमृत सरोवर का निरीक्षण कर केंद्रीय दल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य को मानक व निर्देश के अनुरूप निर्मित होने पर उपयोगी कहा। उन्होंने इसके लाभ के बारे मे स्थानीय जनों से भी बात की। इस दौरान जिला पंचायत के सम्बंधित अधिकारी, मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के अधिकारी और तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आने वाले समय में प्रत्येक ग्रामीण ले सकेंगे अमृत सरोवर का लाभ – संयुक्त सचिव

 

          मनेंद्रगढ़  ब्यूरो 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के दल ने एमसीबी जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का आंकलन किया।

योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों के दल ने सन्तोष व्यक्त किया और मैदानी अमले का उत्साह बढाते हुए और बेहतर करने के निर्देश दिए।

विदित हो कि मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित था।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के दो अधिकारियों का दल भी जिले के भ्रमण में आया हुआ है।

जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद अधिकारी विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने के लिए औचक निरीक्षण के लिए निकले।

इस दौरान केंद्रीय मंत्रालय में पदस्थ संयुक्त सचिव श्री अमित शुक्ला और उप सचिव श्री संजय कुमार ने मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ महात्मा गांधी नरेगा से बन रहे मिशन अमृत सरोवर के कार्य का निरीक्षण किया।

आवास हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्होंने योजना के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बंजी में मिशन अमृत सरोवर के तहत निर्मित होने वाले तालाब का अवलोकन किया।

यंहा मौके पर उपस्थित सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा आरिफ रजा ने उन्हें तालाब की लागत राशि एवं अन्य बिन्दुओ पर जानकारी प्रदान की।

अमृत सरोवर का निरीक्षण कर केंद्रीय दल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य को मानक व निर्देश के अनुरूप निर्मित होने पर उपयोगी कहा।

उन्होंने इसके लाभ के बारे मे स्थानीय जनों से भी बात की। इस दौरान जिला पंचायत के सम्बंधित अधिकारी, मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के अधिकारी और तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan