फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

 

  अम्बिकापुर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सरगुजा में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।

स्वीप के नोडल अधिकारी ने बताया है कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक जिले के सभी बुथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, मतदाता सूची में पायी गई विसंगतियों को दूर करना, फोटोयुक्त मतदाता सूची में खराब फोटो को परिवर्तित किया जाकर अच्छे फोटोग्राफ्स को लगाया जाना मतदान केन्द्रों की सीमाओं/ अनुभागों की पुनर्रचना एवं मतदान केन्द्रों की सूची अनुमोदन किया जाना है,

कन्ट्रोल टेबल का अद्यतन किये जाने का कार्य होगी। 25 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक प्रपत्र 01 से 08 की तैयारी मतदाता सूची का 1 अक्टूबर 2023 के परिपेक्ष्य में पूरक सूची तैयारी किया जाना है।

02 अगस्त 2023 को प्रारुप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाना है।

इसी प्रकार प्रारंभिक प्रकाशन पश्चात् 02 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक दावा-आपत्ति प्राप्त किया जाना है। 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन हेतु विशेष शिविर आयोजित होगी।

दावा आपत्ति निराकरण की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2023 को निर्धारित है।

29 सितम्बर 2023 तक आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची की शुद्धता का मापदण्ड अनुसार अंतिम प्रकाशन हेतु जांच किया जान है

तथा प्राप्त दावा-आपत्ति अनुसार मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किया जाकर पूरक सूची का मुद्रण किया जाना है। 04 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

क्या गुजरात में आप की मौजूदगी से भाजपा को फायदा मिला?
  • Add your answer