कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्लेटिनियम व गोल्ड कार्ड मेम्बरशिप का किया शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

कोरिया नीरज साहू

कोरिया _छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन योजना लागू की है और पूरे राज्य में लघु धान्य से बने व्यंजन, भोजन आदि को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, ताकि स्वाद के सेहत भी स्वस्थ रहें। मिलेट्स से कुपोषण को दूर करने में मदद भी मिल रही है।
इसी उद्देश्य को लेकर कोरिया जिलेवासियों को स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजनों के साथ बेहतरीन वातावरण मिल सके इसके लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लगातार प्रयासरत हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में कोरिया मिलेट्स कैफे ने प्लेटिनम एवं गोल्ड मेंबरशिप कार्ड शुरू किया है। प्लेटिनम कार्ड 500 रुपए के सालाना शुल्क के साथ आता है जिसमे 500 रुपए से अधिक के बिल में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी वहीं गोल्ड कार्ड 300 रुपए के सालाना शुल्क के साथ आता है जिसमे 500 रुपए से अधिक के बिल में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ये कार्ड 1 साल की वैधता के साथ आते हैं।
साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  मिलेट्स से बने ब्यंजनो को लोगों की थाली तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफ़े खोले जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में मिलेट्स कैफे की शुरूआत की जा रही है। योजना के अंतर्गत कोरिया जिले में भी 10 मई से कोरिया मिलेट्स कैफे का संचालन शुरू किया गयज्ञं

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया