ग्रामीणों की हक की लड़ाई —मनरेगा बचाओ की नारा से गुंजा खड़गवा कला –शशि सिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

|| अंबिकापुर ब्यूरो 

 

ग्रामीणों के हक की लड़ाई: खड़गवां कला की गलियों में गूंजा मनरेगा बचाओ संग्राम

शशि सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस सूरजपुर 

सूरजपुर: आज प्रतापपुर ब्लॉक का ग्राम पंचायत खड़गवां कला (गुडरूडांड) एक बड़े जन-आंदोलन का गवाह बना। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह के नेतृत्व में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम ने स्थानीय ग्रामीणों में नया जोश भर दिया है। मजदूरों के पसीने की कीमत और उनके संवैधानिक अधिकारों को लेकर आयोजित इस बैठक और रैली ने शासन-प्रशासन तक सीधा संदेश पहुँचाया है।

जमीनी संवाद: बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष जी ने सीधे मजदूरों से संवाद किया। उन्होंने कहा मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की संजीवनी है। केंद्र की गलत नीतियों और बजट में कटौती ने गरीबों के चूल्हे ठंडे करने की साजिश रची है।

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नवीन जायसवाल, विद्यासागर सिंह, संजीव श्रीवास्तव, त्रिभुवन सिंह टेकाम, जगत लाल आयाम, इस्माइल खान, मेहंदी यादव, सुरेश चक्रधारी, रामचंद्र सांडील, डी राम बालकृष्ण सिंह, राम लखन सिंह, सुरेश गुप्ता, अविनाश साहू, जरीना सुल्ताना, लिली राजवाड़े, मंगल आयाम महबूब खान विजय मानिकपुरी आलम सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan