दिलों को करुणा और क्षमा के रंग से रंगें: निलेश साहू ने दी होली की शुभकामनाएं, भाईचारे व सामाजिक समरसता का दिया संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। रंगों और उमंगों के पर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ के जिला अध्यक्ष एवं रामानुजनगर तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी व संयुक्त सचिव निलेश साहू ने जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने और दिलों की दूरियां मिटाने का पावन अवसर है। समाज में बढ़ती आपाधापी के बीच यह त्योहार हमें ठहरकर अपने संबंधों को संवारने, मन की कटुता को त्यागने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
श्री साहू ने कहा, “होली सिर्फ त्वचा पर रंग लगाने का त्योहार नहीं है, यह अपने दिल को करुणा और क्षमा से रंगने का त्योहार है। जब मन के भीतर प्रेम और संवेदना के रंग घुलते हैं, तभी समाज में सच्ची खुशहाली आती है।”
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे होली का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार के मतभेद, विवाद या कटुता को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं और सामाजिक समरसता का संदेश दें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे जिम्मेदारी और संयम के साथ त्योहार मनाकर समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।
श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और एकता के रंगों से सजा यह पर्व जिले में खुशहाली, समृद्धि और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा तथा समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर