महिला शक्ति का कमाल: नीतू बदल रही सोनहत की स्वच्छता की तस्वीर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया। ग्राम पंचायत सोनहत में एक महिला की पहल ने स्वच्छता के क्षेत्र में प्रेरणादायक बदलाव की कहानी लिख दी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे प्रयासों को नई दिशा देते हुए नीतू गांव को साफ-सुथरा बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीतू स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं और गांव में ‘स्वच्छता दीदी’ के नाम से पहचानी जाती हैं। उन्होंने सप्ताह में तीन दिन घर-घर जाकर कचरा संग्रहण की पहल शुरू की। साथ ही ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए लगातार जागरूक कर रही हैं।

ग्राम पंचायत की महिला सरपंच श्रीमती मानमती के सहयोग से गांव की स्वच्छता व्यवस्था में मजबूती आई है। पहले जहां जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई देते थे, अब वहीं साफ-सुथरी गलियां नजर आने लगी हैं।

नीतू की मेहनत और समर्पण का असर यह हुआ है कि अब ग्रामीण भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो गए हैं और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सोनहत में यह बदलाव महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक भागीदारी का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया