
अम्बिकापुर
एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि परियोजना अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी के केन्द्रों में रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों को भरने की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त पदों हेतु निर्धारित प्रारूप में 13 जून से 28 जून 2023 तक परियोजना कार्यालय मैनपाट में डाक के माध्यम से या सीधे कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कतकालो के आंगनबाड़ी केन्द्र पकरीपारा, ग्राम पंचायत परपटिया के आंगनबाड़ी केन्द्र हर्राढोढ़ी एवं उरांवपारा, ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र पथरई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती की जा रही है। ग्राम पंचायत सुपलगा के आंगनबाड़ी केन्द्र मझवारपारा, ग्राम पंचायत कतकालो के आंगनबाड़ी केन्द्र कोरोंजपारा, ग्राम पंचायत कुदारीडीह के आंगनबाड़ी केन्द्र पकरीपारा, ग्राम पंचायत समनिया के आंगनबाड़ी केन्द्र ढोढीपारा, ग्राम पंचायत वंदना के आंगनबाड़ी केन्द्र कोरवापारा, ग्राम पंचायत राजापुर के आंगनबाड़ी केन्द्र सुखबसूपारा, ग्राम पंचायत डांगबुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र पाटीपारा तथा ग्राम पंचायत नर्मदापुर के आंगनबाड़ी केन्द्र उचकापारा में आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्राम पंचायत बंदना के आंगनबाड़ी केन्द्र जजगा खास, ग्राम पंचायत खडगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र रंगुवापारा, ग्राम पंचायत पीडिया के आंगनबाड़ी केन्द्र बिसरपानी के आंगनबाड़ी केन्द्र कदमटिकरा, ग्राम पंचायत पैगा के आंगनबाड़ी केन्द्र पैगा तथा ग्राम पंचायत सरभंजा के आंगनबाड़ी केन्द्र माझापारा में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जा रही है।
नियम व शर्तें- आवेदक की आयु 18 से 44 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 12 वीं पास तथा सहायिका हेतु 8 वीं पास होना अनिवार्य है।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवार की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
