सुमेरपुर की सोनी साहू सरपंच निर्वाचित — बधाई और स्वागत का दौर जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरपंच उपचुनाव मे सोनी साहू हुई निर्वाचित,,

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित ग्राम पंचायत सुमेरपुर मे उप चुनाव चुनाव सम्पन्न कराया गया है,

विदित हो की पिछले कई वर्षो से इस पंचायत मे चुनाव नही हुए थे,

जहाँ पर प्रस्तावित सरपंच के माध्यम से पंचायत के कार्यों का विकास कार्य सहित विभिन्न प्रकार के क्रियाव्ययन कराया जा रहा था,

जानकार अधिकारियों ने बताया की यह पंचायत समान्य सीट होने के कारण यहां पर पिछले वर्ष चुनाव सम्पन्न नही कराया गया था,

वहीं शाशन के दिशा निर्देश अनुसार इस बार ओबीसी महिला मुक्त आरक्षण होने के कारण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,,

 जहाँ पर लगभग सात महिला प्रत्यासियों से नमाँकन कर जीत का दावा करते हुए मैदान मे दहाड़ लगा रही थीं

, इतनी तपती गर्मी धुप के बाद भी प्रत्यासियों ने घर घर जाकर अपना समर्थन माँगा किन्तु कई ऐसे प्रत्यासी थे जिन्होंने पचास तो कई प्रत्यासी सौ का आंकड़ा भी नही छू पाए, जबकि सभी प्रत्यासी लगातार अपने समर्थकों के साथ रात दिन बराबर मतदाताओ को रिझाने मे डटे हुए थे,

इस उप चुनाव मे खूब चला है मुर्गा बकरा

, सरपंच उम्मीदवारो द्वारा अपने मतदाताओ को रिझाने के लिए बकरा भोज और मुर्गा भोज से आव भगत करते रहे किन्तु मतदाता किसे वोट करेगा यह क़ोई नही जानता है,,

लेकिन कहा जाता है की मतदाताओ को वहीं रिझाने मे सफल होता या होती है जो सबको अपने व्यवहार मे शामिल कर पाए

इसी तर्ज मे सुमेरपुर मे श्रीमती सोनी साहू ने गांव के लोगों का दिल जीता है जिससे उन्हें प्रचण्ड मत मिले, जिससे उनकी जीत हुई

, मतगणना पर्ची के अनुसार दो पोलिंग बूथ मे चुनाव कराया गया, जहाँ पर सात अभियंर्थी मैदान मे थीं,

जिसमे चार महिला साहू समाज से, दो यादव समाज से तो वहीं एक कुम्हार समाज की महिला ताल ठोक रही थीं

लेकिन देखिए किसे कितना वोट मिले एक नजर इसे भी देखें,

अनीता साहू, 7+50=57. हीरामनी साहू टोटल 97.लीलावती चक्रधारी टोटल 40.मानमति साहू टोटल 76.मायावती यादव 143.सोनी साहू टोटल 310.वहीं सुनीता यादव को दोनों पोलिंग मे 122.वोट ही मिले

जिसमे लगभग छः उम्मीदवारो को हार का सामना करना पड़ा है,

वहीं कई प्रत्यासियों ने अपना जमानत तक नही बचा सके,

जीत के बाद हुई आतिशबाजी और निकली जुलुस सोनी साहू के निर्वाचित होने की ख़बर मिलते ही गांव मे उत्साह का माहौल निर्मित हो गया

,

ढ़ोल नागाड़ो से निकली जुलिस जगह जगह हुआ स्वागत और आरती l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan