अंबिकापुर विधानसभा के लिए संभागायुक्त सरगुजा रोल ऑब्जर्वर नियुक्त,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

इसी क्रम में अंबिकापुर विधानसभा के लिए संभागायुक्त सरगुजा को रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

जिसके तहत संभागायुक्त डॉ संजय अलंग द्वारा गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय में अंबिकापुर विधानसभा के अंतर्गत मतदाता सूचियों की जांच की गई

 उन्होंने बैठक कर अंबिकापुर विधानसभा की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती शिवानी जायसवाल एवं अन्य सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूची की शुद्धता बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि ना हो। मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाए।

इसके साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों में समस्त आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे मतदाताओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई