रामगढ़ में महोत्सव की तैयारी शुरू, 4 एवं 5 जून को होगा महोत्सव, कलेक्टर महोत्सव स्थल का लिया जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अम्बिकपुर

रामगढ़ महोत्सव प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मासे प्रथम दिवसे यानी आषाढ़ माह के प्रथम दिवस से आयोजित होता रहा है।

इस वर्ष 4 और 5 जून को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने रामगढ़ महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने महोत्सव स्थल का जायजा लेते हुए महोत्सव के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आषाढ़ माह की शुरुआत में वर्षा की संभावना को देखते हुए उन्होंने महोत्सव स्थल से पानी निकासी हेतु नाली बनाकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने महोत्सव स्थल की स्वच्छता बनाये रखने स्वसहायता समूहों को जोड़ने के निर्देश दिए। रामवन गमन पथ में शामिल रामगढ़ मुख्य पर्यटन स्थल है।

उन्होंने यहां लोकल गाइड रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को अवसर दें।

उन्हें रामगढ़ के ऐतिहासिक महत्व की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए उनका प्रशिक्षण कराया जाए और रामगढ़ में गाइड के रूप में रखा जाए जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि रूट चार्ट तैयार करें जिसमें सम्पूर्ण रामवन गमन पथ की जानकारी हो और इसके साथ रूट डिस्प्ले हो।

इन्हें जिला आगमन पॉइंट्स पर लगाया जाए। उन्होंने रामगढ़ पर्यटन स्थल में सोलर हाईमास्ट की सुविधा देने हेतु क्रेडा को निर्देश दिए।

उन्होंने मां महामाया एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में भी रामवन गमन पथ की सम्पूर्ण जानकारी डिस्प्ले करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई