अभिकर्ता 50 पदों एवं सेल्स प्रमोटर 10 पदों पर भर्ती हेतु 02 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 02 अगस्त 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है

। जिसमें निजी नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम एवं रवि डीटीएच एण्ड माबाईल सेंटर के श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं श्री विनय गौर उपस्थित रहेंगे।

जिसके अन्तर्गत अभिकर्ता पद 50 एव सेल्स प्रमोटर पद 10 पदों पर भर्ती की जानी है

। जिस हेतु योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण, संभावित वेतन कमीशन 8 हजार से 10 हजार निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है,

नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी

। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो इन पदों हेतु योग्यता रखते हैं

, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

—00—

Aashiq khan
Author: Aashiq khan