आत्मानंद विद्यालय रामानुजनगर के विद्यार्थी टपकते पानी मे पढ़ने को मजबूर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

टपकते पानी के बीच पढ़ने को मजबूर स्वामी आत्मानंद के विद्यार्थी 

सूरजपुर जिले राजनीति गढ़ कहे जाने वाला रामानुजनगर.मे

पूर्व में कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल कर खूब सुर्खियां बटोरी थी

,बच्चो को गुणवत्ता पूर्व पढ़ाई करने स्कूलों की व्यवस्था ठीक करने के नाम पर इन स्कूलों को हर वर्ष लाखों रुपए आवंटित किए गए थे,

लेकिन इस पैसों का कितना सही उपयोग किया गया

ये जांच का बिषय है ।

मामला रामानुजनगर का है जहां स्वामी आत्मानंद स्कूल में जमकर सीपेज और पानी टपक रहा है।

इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे टपकते पानी के बीच पढ़ने को मजबूर है।

पानी टपकते के कारण जहां पूरे क्लास रूम में कीचड़ हो जाता है जिससे लगातार गंदगी के बीच में बच्चे पढ़ने को मजबूर है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालक एक और जहां इस बात को लेकर खुश हैं कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ रहा है

लेकिन विद्यालय के बिल्डिंग का ऐसा हाल देख कर अपने बच्चो के सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त कर रहे है।

वहीं दूसरे तरफ स्कूल में कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रोजेक्टर पंखा लगे हुवे है जिसमे लगातार पानी टपकता है।

कभी भी ये महंगे उपकरण खराब हो सकते है।

अब अगर ऐसा हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ये देखने वाली बात है।

वहीं इस मामले में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा की निश्चित तौर पर पूरे बिल्डिंग में सीपेज है पानी टपक रहा है।

इस में सुधार होना चाहिए जल्द ही इस मामले से विधायक जी को अवगत कराया जायेगा

,और स्कूल भवन को सही कराया जायेगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan