नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बेहतर आवागमन व्यवस्था होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बेहतर आवागमन व्यवस्था हेतु दुकानों के सामने से सामान हटाने दी गई समझाइश

 

अम्बिकापुर

 कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर निगम अम्बिकापुर एवं यातायात पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा देवीगंज रोड, ब्रह्म रोड एवं अग्रसेन चौक में आवागमन की व्यवस्था बेहतर करने यहां स्थित दुकानों में सामने डिस्प्ले हेतु रखे सामान को हटाने के लिए संबंधित दुकानदारों को समझाइश दी गई।

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक लेकर कलेक्टर ने शहरी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  कुन्दन ने पुलिस, राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर संयुक्त निरीक्षण करते हुए वेंडरों, दुकानदारों, रिक्शा चालकों को समझाइश देने के निर्देश दिए थे।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई