
अंबिकापुर ब्यूरो

भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस रामानुजनगर में चक्काजाम और जनपद सीईओ का पुतला दहन
पीडब्ल्यूडी द्वारा हो रहे करोड़ो के घटिया सड़क निर्माण और जनपद पंचायत के 16वें वित्त आयोग की राशि में ‘बैकडेटिंग’ के गंभीर आरोप
प्रशासन ने दिया 7 दिनों का लिखित आश्वासन; कांग्रेस का अल्टीमेटम— तय समय में जांच रिपोर्ट और कार्रवाई नहीं हुई, तो जनपद और पीडब्ल्यूडी कार्यालय में होगी तालाबंदी
रामानुजनगर क्षेत्र में व्याप्त चरम भ्रष्टाचार, घटिया सड़क निर्माण और प्रशासनिक लीपापोती के खिलाफ आज 27 नवंबर 2026 को युवा कांग्रेस रामानुजनगर के नेतृत्व में सुभाष चौक, रामानुजनगर में उग्र विरोध प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया गया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद करते हुए जनपद सीईओ रामानुजनगर का पुतला दहन किया और जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार को दो अलग-अलग विस्तृत ज्ञापन सौंपे।
आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सतवंत सिंह, कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू एवं युवा कांग्रेस रामानुजनगर के राजू राजवाड़े ने संयुक्त रूप से किया।
करोड़ो की सड़क महज 6-7 दिनों में उखड़ी लक्ष्मीपुर-हर्रापारा मार्ग पर बिना प्राइम एवं टैक कोट किए घटिया डामरीकरण किया गया, जो निर्माण के एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ने लगी है।
अन्य सड़कों की बदहाली तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर, पंपानगर-कोट पटना, मकरंदीपुर-तिउरागुड़ी, पस्ता-बद्रिकाश्रम, छिंदिया-पिउरी और कौशलपुर-भैंसामुड़ा मार्गों का निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है और पानी का छिड़काव न होने से उड़ती धूल से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।
प्रमुख 5 मांगें: बिजली पोल तत्काल शिफ्ट कर दोषी SDO, सब-इंजीनियर और ठेकेदार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर भुगतान रोका जाए दोनों कार्यों की संभाग से बाहर की स्वतंत्र टीम से जांच हो
लंबित सड़कों की समय-सीमा तय हो; लापरवाह ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाकर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए और जांच प्रतिवेदन आवेदक को सौंपा जाए।
2. जनपद पंचायत रामानुजनगर में 16वें वित्त आयोग की राशि में भारी अनियमितता एवं बैकडेटिंग का खेल
रामानुजनगर के काम की एजेंसी कौशलपुर क्यों? जनपद पंचायत रामानुजनगर कार्यालय परिसर से संबंधित निर्माण कार्यों की निर्माण एजेंसी नियमविरुद्ध तरीके से ग्राम पंचायत कौशलपुर को बना दिया गया।
आदेशों की तारीखों में संदिग्ध हेरफेर, मूल आदेश क्रमांक 3470 (दिनांक 21.10.2026) के अगले दिन यानी 22.10.2026 को सामान्य सभा का प्रस्ताव (क्रमांक 07) पारित दिखाकर 26.10.2026 को संशोधित आदेश (क्रमांक 3521) जारी किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शिकायत और आंदोलन की भनक लगने के बाद पुराने अभिलेखों को सही ठहराने के लिए बैकडेटिंग कर कागजी खानापूर्ति की गई है।
जनदर्शन शिकायत को दबाने का प्रयास कलेक्टर जनदर्शन शिकायत क्रमांक 2250326002423 की निष्पक्ष जांच करने के बजाय सीईओ ने अपने ही कार्यालय का बचाव करते हुए पत्र क्रमांक 3815 के माध्यम से शिकायत को निराधार बताकर बंद करने की अनुशंसा कर दी।
प्रमुख 6 मांगें: पूरे प्रकरण की जनपद अधिकारियों से अलग किसी स्वतंत्र जिला स्तरीय अधिकारी से जांच हो; 21 से 27 अक्टूबर 2026 तक की मूल नस्ती, आवक-जावक व डिस्पैच रजिस्टर तत्काल जब्त कर सुरक्षित किए जाएं आदेशों की वास्तविक तिथि की जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक जांच हो; कौशलपुर को एजेंसी बनाने वालों की जवाबदेही तय हो। जनदर्शन शिकायत पुनः खोली जाए और अभिलेखों में कूट रचना पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ निलंबन व FIR दर्ज की जाए।
प्रशासन का लिखित आश्वासन और कांग्रेस की दो-टूक चेतावनी
उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम के दबाव में प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे रामानुजनगर तहसीलदार ने ज्ञापन पर लिखित रूप से 7 कार्य दिवसों के भीतर सभी प्रमुख मांगों का जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस नेतृत्व (सतवंत सिंह, अविनाश साहू एवं राजू राजवाड़े) ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि जनता के पैसों की लूट और प्रशासनिक गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन अपने लिखित आश्वासन के अनुसार आगामी 7 दिवस के भीतर दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं करता है और आवेदकों को निष्पक्ष जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी जाती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद पंचायत कार्यालय एवं पीडब्ल्यूडी कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।
इस उग्र आंदोलन में जिला उपाध्यक्ष इस्माइल ख़ान, सतवंत सिंह मंडल अध्यक्ष, समर्थ प्रजापति, महेश सिंह, वीडियो राजवाड़े, परमेश्वर राजवाड़े (युवा कांग्रेस), विक्की यादव (डिकेश), राजेश साहू एनएसयूआई, सत्यम साहू, आशीष सिंह, बालकृष्ण रजवाड़े, ज्ञान गुप्ता, अनीश गोईंन, विकास यादव, किशन सवारें, दिव्या तांजे, अजहर ख़ान, बाबा चंद सिंह, निलेश दुबे, विकाश साहू, सुरेंद कुर्रे, हुसैन अंसारी, कादर ख़ान, इंत्रजीत सिंह, शिवम सोनवानी, सुमंत राजवाड़े, कृष्णा सोनवानी, आकाश राजवाड़े, हीरेंद्र सिंह, ओम नाथ राजवाड़े, अखिलेश देवांगन, रूपनारायण सिंह, नंदेश्वर रजवाड़े सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे, सुरक्षा के दृश्टिकोण को देखते हुए थाना प्रभारी रमेश पटेल ने प्रेमनगर उमेश्वर पुर चौकी की पुलिस टीम सक्रिय रही, वहीं तहसीलदार मनहरण राठिया भी मौजूद रहे l





