स्वामी आत्मानन्द विद्यालय मे आर्युविद्या कार्यकर्म का आयोजन किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयुर्विद्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामानुजनगर.आयुष विभाग द्वारा रास्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालनालय रायपुर के निर्देशन में आयुष विभाग का राष्ट्रीय कार्यक्रम “” अयुर्विद्या”

‘ सूरजपुर जिला अंतर्गत विकासखंड राममनुजनगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में शाला विकास एवम प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष विकास दुबे , पत्रकार अनूप दुबे , प्राचार्य पी सी सोनी , आयुष टीम से डॉ एस के त्रिपाठी , डॉ आर के शुक्ला , डॉ सीमा त्रिपाठी , , व्यख्याता नरेश गुप्ता एवम शिक्षकों के उपस्थित में आयोजित हुआ ।

अयुर्विद्या अन्तर्गत योग शिक्षक श्रीकांत पांडेय द्वारा शाला परिसर में छात्र छात्राओं को कपालभाति प्राणायाम , अनुलोम विलोम , शीतली , भ्रामरी प्राणायाम , ताड़ासन , वृक्षासन , व्रजासन , पादहस्तासन आदि का अभ्यास कराते हुए योग प्राणायाम से होने वाले लाभ से अवगत करवाया ,

शाला विकास प्रबंध समिति के अध्यक्ष विकास दुबे ने स्वच्छता पौष्टिक आहार एवम योग प्राणायाम बिषय पर सारगर्भित व्यख्यान देते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को सतत चलाये जाने पर बल देते हुए कहा कि आज के परिवेश में आम जनो की लाइफ स्टाइल दूषित हुई है

जिससे ज्यादातर लोग अस्वस्थता की ओर अग्रसर हो रहे हैं तो वहीं लोंगो में दिनों दिन स्ट्रेस भी बढ़ता हुआ दिख रहा है , श्री दुबे ने कहा कि योग प्राणयाम को हम दिनचर्या में शामिल कर स्ट्रेस से दूर हो सकतें हैं

, एवम स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकतें हैं , प्राचार्य पी सी सोनी ने अयुर्विद्या टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक शनिवार को हमारे विद्यालय में योग का सत्र सतत आयोजित किया जायेगा ,

डॉ सीमा त्रिपाठी के द्वारा मासिकधर्म एवम स्वच्छता पर व्यख्यान ,छात्राओं से मासिकधर्म के दौरान होने वाली परेशानियों के संबंध में चर्चा कर निदान उपाय की जानकारी दी एवम स्वास्थ्य की जाँच की गईं

, डॉ एस के त्रिपाठी के द्वारा अयुर्विद्या के उद्देश्य के बारे मे जानकारी दी गयी डॉ आर के शुक्ला ने तुलसी , निर्गुन्डी , सहजन जैसे औषधीय पौधों को छात्रों के सामने रखकर उनके गुण उपयोग के संबंध मे विस्तार से अवगत कराया , उपस्थित जनों द्वारा शाला परिसर में एक पेड़ माँ के नाम ,, के तहत पौधों को रोपित किया गया

, कार्यक्रम में भरत कंवर , अर्चना पांडेय , ,व्यख्याता नरेश गुप्ता , इसरार अहमद , राजीव कुमार मिश्रा , ऋषिकेश साहू , पूजा गुप्ता , आँचल साहू , वीना प्रजापति , योगेश ठाकुर , पुष्पेन्द्र ठाकुर , प्रार्थना बाघे , जया गुप्ता , शिक्षक एवम छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan