06 जून को जिले भर में लगेगा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 जून को जिलेभर में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिले में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी 10 शाखाओं में एक साथ आयोजित होगा। अग्रणी जिला प्रबंधक संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े हितग्राहियों को विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। कैंप में फसल ऋण, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) ऋण, गौवंश विकास, डेयरी व्यवसाय, मत्स्य पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों सहित अन्य कृषि आधारित स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत ऋणों की स्वीकृति एवं वितरण किया जाएगा।

उन्होंने जिले के किसानों, महिला समूहों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं ग्रामीण उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। बैंक प्रबंधन के अनुसार यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर