
अंबिकापुर ब्यूरो
विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु नवीन कंपोजिट बिल्डिंग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के संचालन हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस कंट्रोल रूम में कार्य संपादित करने हेतु श्री नितेश विश्वकर्मा नोडल अधिकारी एवं श्री सीके मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
इसके साथ ही उक्त कंट्रोल रूम में कार्य संपादित करने हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर के शिक्षक श्री शशि कुमार तिर्की, शासकीय माध्यमिक शाला बड़ादमाली के शिक्षक श्री धर्मेन्द्र पुरी गोस्वामी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ादमाली के शिक्षक श्री लोक सिंग सिदार एवं संतोष कुमार गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखौली के शिक्षक श्री तनवीर अहमद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर के शिक्षक श्री राम लखन यादव, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा के शिक्षक श्री इन्द्रकृत सिंह तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगीडीह के शिक्षक श्री शम्भूनाथ पैंकरा को दायित्व सौंपा गया है।



