छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पसला में किया आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 सुरजपुर-यूनिसेफ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला एवं समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा शासकीय प्राथमिक पाठशाला पसला विकास खण्ड सुरजपुर जिला सुरजपुर में राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू के द्वारा शासकीय प्राथमीक पाठशाला पसला में बैठक आयोजित किया गया।पसला स्कूल में बाल सभा के दौरान बच्चों को बच्चों का अधिकार, चाईल्ड लाईन 1098, नशामुक्ति केंद्र, मिसन वात्सल्य, निशुल्क शिक्षा का अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक पाठशाला पसला के प्रधान पाठक श्रीमती अनिता साहू, सहायक शिक्षक संतलाल राम ,विद्याराम यादव सहित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता अंचल सिंन्हा आकाश साहू, अधिवक्ता भारती साहू के द्वारा भी बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया । यह जानकारी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने दिया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर