
सूरजपुर अनिल साहू अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट सूरजपुर में जिला प्रशासन एवं निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी.सोनी प्राचार्य एवं श्री शंभू निषाद प्राचार्य के द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को वोटर आई डी रजिस्ट्रेशन, वोटर सर्विस पोर्टल अन्य माध्यमों से वोटर आई डी में नाम जोड़वाने तथा सभी को मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा दूसरों को प्रेरित करने के लिये संस्था में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को वोटर हेल्प लाईन ऐप मोबाईल पर डाउनलोड कराया गया, साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। श्री सोनी द्वारा मतदाता रजिस्टर में नये मतदाता के रूप में जुड़ने के लिए फार्म-6, विलोपन के लिए फार्म-7, संसोधन के लिए फार्म-8 के बारे में छात्र, छात्राओं को विस्तार से ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्र, छात्राओं एवं उपस्थित को मतदाता जागरूकता के संदर्भ में शपथ दिलाया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री सोमनाथ साहू, श्री राकेश यादव, श्री अजय कुमार सिंह, श्री किशुन राम एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।



