रामानुजनगर जनपद में मतदान जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर रामानुजनगर – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास और जिला स्वीप नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशन एवं जिला स्वीप सहायक नोडल जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में जिला सूरजपुर में लोक सभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु स्वीप अंतर्गत लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है इसी तारतम्य में रामानुज नगर के जनपद पंचायत के सभा कक्ष में सर्व सचिवों का बैठक आहूत कर स्वीप के समस्त गतिविधियों का कार्यक्रम पंचायत स्तर पर करने का निर्देश दिया गया । जिससे आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े और सभी ग्राम पंचायत में शत प्रतिशत मतदान हो । वही बैठक के दौरान जनपद सीईओ संजय राय ने उपस्थित ग्राम सचिवों को शपथ दिलाया गया । वही ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया । इस दौरान पंचायत इंस्पेक्टर नर्मदा सिंह बीपीओ रवीनाथ तिवारी एसबीएम ब्लॉक समन्वयक अनुभा चौबे उपस्थित थे |

anil sahu
Author: anil sahu