घर में जाकर घुसी तेज रफ्तार कार, बाहर बैठी महिला वह कार चालक की मौत, 3 बच्चे समेत 6 घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। सूरजपुर के रिंग रोड किनारे स्थित एक घर में मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में घर के बाहर बैठी महिला व कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घर के पास ही रहे 3 बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूरजपुर रिंग रोड स्थित परशुराम मंदिर के पास घर के बाहर मंगलवार की रात करीब 8 बजे राम बाई नामक महिला अपने 2 बच्चों के साथ खाट पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार में एक कार क्रमांक सीजी 29 एसी 9118 आई और महिला को टक्कर मारते हुए घर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम बाई और कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला के 2 बच्चे व कार में सवार अन्य 4 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों द्वारा घायल दोनों बच्चों व कार के भीतर से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक बच्चे की हालत गंभीर

हादसे में कार के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं खाट भी टूट गई। अस्पताल में भर्ती महिला के एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृत कार चालक च उसमें सवार 4 घायलों का इलाज जारी है। सूवना पर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची थी।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर