
रामानुजनगर में शिक्षा सप्ताह के छठे दिन मिशन लाइफ गतिविधि संपन्न
विभिन्न विद्यालयों में इको क्लब के छात्रों ने किया वृक्षारोपण
रामानुजनगर :– जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक श्री शशिकांत सिंह एवं उपसंचालक जिला शिक्षा श्री रविंद्र सिंह देव के मार्गदर्शन में तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पंडित भारद्वाज के नेतृत्व में रामानुजनगर के 308 प्राथमिक 92 मिडिल स्कूल, 24 हाई
हायर सेकेंडरी स्कूल, एक पीएम श्री स्कूलऔर 02 सेजस विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन एबीईओ, बीआरसीसी, बीपीओ 35 संकुल समन्यवयक/संकुल प्राचार्य केनिगरानी में सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।
आज छठवें दिवस में मिशन लाइफ, इको क्लब के थीम का सभी शालाओं में विभिन्न गतिविधियां कराई गई। हाय/
हायर सेकेंडरी विद्यालयों में इको एवं युवा कैबिनेट के छात्र तथा प्राथमिक स्कूलों में बाल कैबिनेट के छात्रों के लीडरशिप में छात्रों ने औषधि युक्त पौधों, लता वाली सब्जियों का पोषण वाटिकाओं में रोपण किया।
शाला परिसर की स्वच्छता उसका दायित्व तथा समय-समय पर निगरानी के लिए कार्य योजना बनाया गया। स्वयं के कपड़े, नाखून, बाल की सफाई,मिट्टी की उर्वरा एवम जल संवर्धन के संबंध में विविध कार्यक्रम हुए।
स्थानीय क्षेत्र में ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों को भी बताया गया।
“एक पेड़ मां के नाम” के अनुरूप विद्यालयों में ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। वृक्षों की महत्ता और उपयोगिता पर स्कूलों में गतिविधि आयोजित हुआ।
पर्यावरण का संतुलन एवं हमारे जीवन से वृक्षों के महत्व को समझाया गया।
रामानुजनगर के ही माध्यमिक शाला दवाना में बाल कैबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ जिसमें प्रधानमंत्री रिद्धि सिंह, शिक्षा मंत्री सविता सिंह, वित्त मंत्री रीता सिंह,
खेल मंत्री आरती देवांगन, विधि मंत्री अमन चक्रधारी, स्वास्थ्य मंत्री आरती पर्यावरण मंत्री असमी साहू एवं कृषि मंत्री के रूप में सिद्धि सिंह ने शपथ लिया।
यहां पोषण वाटिका का निरीक्षण सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने किया जिसमें छात्रों के द्वारा गिलोय जैसे औषधि युक्त पौधे और लता वाली सब्जियों का रोपण किया गया है। छात्र रुचि लेकर के पोषण वाटिका की देखभाल करते हैं।
एसएमसी सदस्य रानी देवांगन ने शाला में अशोक वृक्ष लगाया। सीएसी जीडी सिंह के साथ मध्यान्ह भोजन चखा गया, भोजन स्वादिष्ट एवम गुणवत्तापूर्ण पाए जाने पर समूह एवम रसोईयों का उत्साह वर्धन किया गया।
शिक्षक ने पेश किया मिशाल —
माध्यमिक शाला दवना के शिक्षक नंद कुमार सिंह ने अपने वेतन से करीब 4500 रुपए की लागत से शाला का नाम और लोगो सहित टाई और बेल्ट 78 छात्रों को प्रदाय किया। शिक्षक नंद कुमार सिंह टेराकोटा एवम पेंटिंग का भी प्रशिक्षण छात्रों को देते हैं
सेवाभावी स्काउट शिक्षक श्री सिंह सूरजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित पीएमश्री स्कूल के छात्रों का दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में
, बस्ता मुक्त विद्यालय रुनियाडीह सहित अनेक स्कूलों में टेराकोटा का प्रशिक्षण दे चुके हैं।
कई स्कूल में छात्रों द्वारा मिट्टी के बनाए गए खिलौने देखे जा सकते है।
इनके सेवा भावी प्रवृति का उपस्थित एसएमसी सदस्य और ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।





