घर मे छिपकर रह रहा था जिला बदर का आरोपी पकड़ा गया, गया जेल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर में पकड़ाया जिला बदर का आरोपी, थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सूरजपुर

 1 वर्ष के लिए जिलाबदर हुए आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने 7 अगस्त को पकड़कर उसे न्यायालय में पेश किया।

ज्ञात हो कि पुराना बाजारपारा थाना सूरजपुर निवासी 48 वर्षीय संजय साहू पिता रामभरोस साहू को जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर ने उक्त तिथि को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया था

लेकिन आरोपी संजय साहू के द्वारा जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया है

आरोपी को उसके घर में होने की सूचना मिली थी। 

 मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  एम.आर.आहिरे (भापुसे) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस आरोपी के घर पहुंची जहां घर के पीछे छिपकर भागने का प्रयास करने के दौरान संजय साहू को पकड़ा

आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 तथा धारा 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई