प्रेमनगर के महेशपुर चित्तखाई में हाथीयों ने सोते हुए मासूम दो बच्चों को कुचला हुई मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

,CG आजतक न्यूज़

प्रतिनिधि सुश्री नीतू 

सूरजपुर जिले के महेशपुर में पंडो जनजाति के दो बच्चों को हाथियों ने सोते हुए मासूमों कुचल कर मार डाला

 सूरजपुर जिले में हाथियों ने पंडो जनजाति के दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। 

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 1 बजे सोते समय हाथियों का झुण्ड झोपड़ी में घुस गया। 

जहां पति-पत्नी और 3 बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई,

 लेकिन दो बच्चे घर से नहीं निकल सके।

 जिन्हें हाथियों ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो चुकी है,

 दरअसल पूरा मामला सूरजपुर वनमंडल क्षेत्र के प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है।

 जहां जंगल में पूरा परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

 11 हाथियों के दल ने झोपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया है।

 जंगल के पास ही हाथी डटे हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि, बिखू पंडो अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रात्रि में झोपड़ी में सो रहा था।

 तभी हाथियों का दल अचानक झोपड़ी के पास पहुंचकर तोड़ने लगा।

 ऐसे में पति- पत्नी और तीन बच्चे भागने में सफल रहे,

लेकिन बिसू पंडो के दो बच्चे गहरी नींद में लीन थे।

 इसलिए भागने में देरी हो गई।

जिससे हाथियों ने उन्हें पटक पटक कर मार डाला और दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबर मिलते ही सुबह वन विभाग व पुलिस प्रसाशन सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी घटना स्थल पर डटे रहे, वन विभाग के रेंजर ने मृतक परिवार के परिजनों को 50..हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी है,

Aashiq khan
Author: Aashiq khan