रामलला दर्शन योजना : श्रद्धालुओं ने अयोध्या-काशी में किए दर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सरगुजा से 850 श्रद्धालु हुए शामिल, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा वातावरण

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी *रामलला दर्शन योजना* के अंतर्गत सरगुजा संभाग से 850 श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ एवं अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सरयू तट पर भव्य आरती में भी भाग लिया।

राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को तीर्थयात्रा सरल और सुलभ बनाना है। श्रद्धालुओं को निःशुल्क रेल यात्रा, भोजन व ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। *“जय श्रीराम”* के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय न केवल प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि *श्रवणकुमार* की तरह बुजुर्गों और श्रद्धालुओं की सेवा कर उन्हें तीर्थयात्रा का सौभाग्य प्रदान कर रहे हैं।

इस योजना के तहत सूरजपुर जिले से 147, प्रेमनगर से 23, रामानुजनगर से 18, भैयाथान से 17, सूरजपुर से 45, ओडगी से 16 और प्रतापपुर से 28 श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी मौजूद रहकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *