कोसाबाड़ी में हुए कथित भ्रष्टाचार और गोचर एवं मरघट की भूमि से अतिक्रमण हटाने सरपंच संघ हुआ लामबंद 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्टर एवं एसपी को गया सौंपा ज्ञापन 

संघ के जनपद अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत दवना के सरपंच ने किया पहल ।

सूरजपुर – ग्राम पंचायत दवना स्थित कोसाबाड़ी के टसर पालन में राशि गबन सहित दवा और खाद के कालाबाजारी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है।

दअरसल पूरा मामला रामानुजनगर ब्लॉक का है जहां दवना ग्राम पंचायत में स्थित कोसाबाड़ी के मेट पर मनरेगा की राशि की हेराफेरी करने और सहित दवा और खाद के कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया है ।

बता दें कि सरपंच संघ रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष और ग्राम पंचायत दवना के सरपंच अमर सिंह ने बताया कि कोसाबाड़ी के टसर पालन में मेट के रूप में काम करने वाले सुखलाल राम यादव ने अपने ही परिवार के सदस्यों के खाते में मनरेगा के तहत लाखों रुपए का भुगतान किया है जबकि उसके घर से उसको छोड़कर किसी सदस्य द्वारा मजदूरी नहीं की गई है l इसके अलावा सरपंच अमर सिंह ने मेट सुखलाल राम पर यह भी आरोप लगाया है कि उसके द्वारा कोसाबाड़ी में पौधों के लिए आने वाली दवा और खाद की भी कालाबाजारी की गई है ।

इस क्रम में सरपंच अमर सिंह ने गांव के ही बीरबल यादव पर गौचर एवं मरघट मद की भूमि पर कब्जा कर खेती करने का आरोप लगाया है l इन्हीं सब मामलों को लेकर सरपंच संघ द्वारा जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *