भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की अपील — समस्या समाधान हेतु करें पंजीयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने जिले के सभी मंडल और मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं या जनहित से जुड़ी शिकायतों का निराकरण हेतु भाजपा कार्यालय रायपुर में प्रदेश के मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शिकायतें प्रदेश भाजपा सहयोग केन्द्र रायपुर के माध्यम से संबंधित विभागीय मंत्रियों द्वारा तत्काल निराकरण किया जावेगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आगामी तिथियों पर मंत्रियों की उपस्थिति इस प्रकार रहेगी —

13 अक्टूबर (सोमवार) — ओ.पी. चौधरी, मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण।
14 अक्टूबर (मंगलवार) — अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास।
15 अक्टूबर (बुधवार) — श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास।
16 अक्टूबर (गुरुवार) — श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण।
17 अक्टूबर (शुक्रवार) — विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री, गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।

नोट: मंत्रियों से मिलने का समय दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक, जबकि पंजीयन का समय 1:00 से 2:00 बजे तक रहेगा।

सहयोग केन्द्र से संबंधित जानकारी हेतु मा. सच्चिदानंद उपासने (संपर्क: 9425202652) से संपर्क किया जा सकता है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर