
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक आधार पर किया गया स्थानांतरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर एक महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सूरजपुर जिले में पदस्थ व्याख्याता (इतिहास) अजय कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सूरजपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 10 जून 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/440/2026/20-3 के अनुसार अजय कुमार सिंह वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदरी, जिला सूरजपुर में व्याख्याता (इतिहास) के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें प्रशासनिक आवश्यकता के तहत स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर में सहायक संचालक का दायित्व सौंपा है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
शिक्षा जगत में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री सिंह के लंबे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कार्यों में मिलेगा, जिससे जिले में शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: cgaajtaknews
vill.-Kaushalpur Ramanujnagar distt.- Surajpur (c.g.)






