हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने किया मृत घोषित; पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाला सुंदरी पेट्रोल पंप के आगे रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशांत मंडल, निवासी मंगतराम चौक, 1सी कॉलोनी, विश्रामपुर के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशांत मंडल अपनी बाइक से विश्रामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाला सुंदरी पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी बाइक तेज़ रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरा।

युवक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात आरक्षक प्रमेंद्र शर्मा एवं चालक जीत लाल ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को बिना देर किए तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई