
ब्यूरो अंबिकापुर

रामानुजनगर/26 जुलाई 2026/
कलेक्टर सुश्री रीना जमील के निर्देशन, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री लता बेक, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज साहू तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों में बैगलेस डे के अवसर पर न्यौता भोज, अतिरिक्त पूरक पोषण आहार वितरण एवं पोषण वाटिका निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरापाली में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
ईको क्लब प्रभारी योगेश कुमार साहू के सहयोग से आयोजित न्यौता भोज में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय द्वारा आलू गुंडा, सदस्य संदीप तिवारी द्वारा आलू चाप, शिवेन्द्र पांडेय द्वारा गुलाब जामुन एवं शिक्षक रघुनाथ जायसवाल द्वारा केला वितरित किया गया।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
संदीप तिवारी ने 4 एवं शिवेन्द्र पांडेय ने 1 ट्री-गार्ड उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
तिवारी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी।
इसके पश्चात विद्यालय में पोषण वाटिका का निर्माण एवं विस्तार किया गया।
विद्यार्थियों ने सेमी, लौकी, बारबट्टी, खीरा, डोडका, तरोई की रोपाई की।
प्रधानपाठक के.के. यादव ने बताया कि वाटिका की सब्जियां मध्यान्ह भोजन में उपयोग होंगी, जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ जैविक खेती का ज्ञान मिलेगा।
कार्यक्रम में शिक्षिका अनीता सिंह, रघुनाथ जायसवाल, प्रवीण, अंजलि कंवर, सरिता सिंह, एसएमडीसी सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।





